By: एजेंसी | Updated at : 16 Jan 2019 08:46 AM (IST)
चेन्नई: फिल्म निर्माता एस. शंकर ने मंगलवार को पोंगल के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'इंडियन 2' की पहली झलक जारी की, जिसमें अभिनेता-राजनीतिज्ञ कमल हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं. शंकर ने एक ट्वीट के माध्यम से पोस्टर साझा किया और सभी को पोंगल की शुभकामनाएं दीं. पोस्टर के माध्यम से, यह पता चला है कि फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से शुरू होगी.

वर्ष 1994 की तमिल फिल्म 'इंडियन' के सीक्वल में काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में हैं. काजल ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने आईएएनएस को बताया कि वह 'इंडियन 2' को करियर के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखती हैं.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे के बेटे नीलेश का आरोप, कहा- सोनू निगम की हत्या करवाना चाहते थे बाल ठाकरे
उन्होंने कहा, "मैं इस परियोजना का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. मैं अपनी भूमिका और कौशल को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जिससे मुझे सीखने का मौका मिलेगा. मैं 'इंडियन 2' को अपने करियर के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रही हूं."
'इंडियन 2' का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म के बाकी कलाकारों और क्रू का खुलासा होना बाकी है.
जरीन खान से सरेआम छेड़खानी, शहर के बेखौफ शैतानों की करतूत देखिए
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
'दृश्यम 3' की ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई तय, एडवांस बुकिंग में जमकर छाप रही नोट
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता